
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
ABP News
Rajya Sabha Election Result 2026: अशोक गहलोत ने कहा कि अब सबसे बड़ी जरूरत राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के नियम बदलने की महसूस हो रही है जिसकी मांग कांग्रेस को करनी चाहिए.
देश के कई राज्यों में पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव करवाए गए जिनमें हरियाणा ओडिशा और बिहार में हुई क्रॉस वोटिंग कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हुई. इससे पहले भी हरियाणा में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई थी लेकिन इस बार मामला बढ़ता हुआ दिख रहा है क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेता कर रहे हैं. इस बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की सदस्यता रद्द होने चाहिए.
अशोक गहलोत ने कहा कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में हरियाणा, ओडिशा और बिहार में कांग्रेस विधायकों द्वारा हुई क्रॉस वोटिंग बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. ऐसे समय में यह समझ से परे है कि वोट दिखाने के बावजूद विधायक क्रॉस वोटिंग की हिम्मत कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि इससे मुझे राजस्थान में 2018 से 2023 के बीच हुए राज्यसभा चुनावों की याद आई जिनमें हमने पार्टी हाईकमान और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई. कांग्रेस के 102 विधायक होते हुए भी 126 विधायकों के वोट कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों के पक्ष में मिले, जबकि इन अतिरिक्त 24 विधायकों का वोट कांग्रेस पर्यवेक्षक नहीं देख सकते थे. बिना किसी लोभ लालच ये केवल हाईकमान के हमारे ऊपर विश्वास से जो गुडविल बनी उससे संभव हो सका.
गहलोत ने ये भी कहा, "अब सबसे बड़ी जरूरत राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के नियम बदलने की महसूस हो रही है जिसकी मांग कांग्रेस को करनी चाहिए. यदि कोई विधायक राज्यसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर वोट दे तो उसकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए. केवल वोट दिखाकर मतदान की प्रक्रिया अब राज्यसभा चुनाव में हो रही खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए नाकाफी साबित हो रही है."

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












