
BSEB 12th रिजल्ट 2026: टॉप-5 में 19 लड़कियां, साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु तो कॉमर्स में अदिति टॉपर
ABP News
BSEB 12th Result 2026: साइंस के टॉपर आदित्य प्रकाश अमन को 481 अंक मिले हैं. आर्ट्स की टॉपर निशु को 479 अंक तो वहीं कॉमर्स की टॉपर अदिति को 480 अंक मिले हैं.
बिहार बोर्ड इंटर 2026 का रिजल्ट सोमवार (23 मार्च, 2026) को जारी हो गया. इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट देने के लिए बधाई दी. इस बार का रिजल्ट 85.19 प्रतिशत रहा. यह रिजल्ट पिछले साल से कम है. पिछले साल 86.05 फीसद था.
सभी संकायों में टॉप फाइव में 26 में से 19 लड़कियां हैं. विज्ञान (साइंस) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने टॉप किया है. उन्हें 481 अंक मिले हैं. वहीं आर्ट्स में खिजरसराय (गयाजी जिले) की निशु कुमारी ने टॉप किया है. निशु को 479 अंक मिले हैं. कॉमर्स में अदिति कुमारी ने टॉप किया है. वे संत जेवियर हाई स्कूल गांधी मैदान पटना की छात्रा हैं. उन्हें 480 अंक मिले हैं.
दूसरी ओर खास बात है कि कॉमर्स में दूसरा और तीसरा टॉपर भी पटना के ही छात्र हैं. कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय (यारपुर, पटना) की माही कुमारी कॉमर्स में सेकेंड टॉपर हैं. उन्हें 476 अंक मिले हैं. वहीं बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल (पटना) की निशिका श्री कॉमर्स में तीसरी टॉपर हैं. उन्हें 475 अंक मिले हैं. यानी कॉमर्स में टॉप-1, टॉप-2 और टॉप-3 पर छात्राएं ही हैं.
परीक्षाफल को छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर देख सकते हैं. बच्चों को रोल कोड और रोल नंबर जैसी जानकारी डालनी होगी. इसके बाद रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












