
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
ABP News
Kolkata News: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान 60 साल के विश्वजीत सामंत की मौत हो गई, परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया है.
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बार फिर इलाज व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. बिशरपाड़ा निवासी 60 साल के विश्वजीत सामंत की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने अस्पताल की लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया है.
परिवार के मुताबिक, विश्वजीत सामंत को सीने में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ और नाक से खून आने की शिकायत के बाद सुबह करीब 4 बजे अस्पताल लाया गया था. ट्रॉमा केयर यूनिट में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया.
50 मीटर दूर जाते ही बेहोश होकर हुई मौत
आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज को शौचालय जाने की जरूरत महसूस हुई. इस पर अस्पताल स्टाफ ने उन्हें अस्पताल परिसर के गेट के पास स्थित सुलभ शौचालय जाने के लिए कहा. परिवार का दावा है कि ट्रॉमा केयर यूनिट से करीब 50 मीटर दूर शौचालय तक पैदल जाते समय ही विश्वजीत सामंत अचानक बेहोश होकर गिर पड़े.













