
Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल
ABP News
Air Canada Express Plane Truck Collide: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है. एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक प्लेन ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया.
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार (23 मार्च) को बड़ा हादसा हो गया. एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान हवाई अड्डे पर खड़े ट्रक से टकरा गया है, जिसकी वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू हो गया. घयालों को जल्द ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाएगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके जरिए बताया गया है कि फिलहाल सभी फ्लाइट्स के लिए ग्राउंड स्टॉप रहेगा, यानी कि कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी. दरअसल एयर कनाडा एक्स्प्रेस का एक प्लेन हवाई अड्डे पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया था, जिसकी वजह से विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए.
ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग को भी रोका
हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है. इस हवाई अड्डे से टेक ऑफ के साथ-साथ लैंडिंग को भी रोक दिया गया है. हादसे के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












