
युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
ABP News
Israel Iran War: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि युद्ध का प्रभाव पूरी दुनिया झेल रही, भारत पर गहरा असर पड़ा है. यह जानना बेहद अहम था कि हम इसके नतीजों से निपटने के लिए कहां खड़े हैं.
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (23 मार्च) को मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच अपनी बात रखी. इसे लेकर उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध का भारत पर गहरा असर पड़ा है क्योंकि हमारी ऊर्जा सुरक्षा का एक बड़ा हिस्सा युद्धग्रस्त क्षेत्र से आता है. शिवसेना (यूबीटी) नेता ने ये भी कहा कि पीएम मोदी को युद्ध के एक हफ्ते के अंदर देश की जनता को आश्वस्त करते हुए ऊर्जा भंडार को लेकर बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी.
प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल और ईरान में युद्ध के एक हफ्ते के भीतर ही देश की जनता को आश्वस्त करना चाहिए था, और हमें नियमों पर आधारित व्यवस्था के बिगड़ने पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए था, साथ ही स्टॉक रिजर्व के मामले में बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी, फिर भी मैं पीएम मोदी के संबोधन का स्वागत करती हूं.''
While I do believe Hon PM should have reassured the people of the country within the week of the war, and also that we should have taken a stance on the collapse of rules based order, should have been better prepared in terms of stock reserves, however, I welcome Hon. PMs address…













