
'स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप!'-चीखता रहा कंट्रोलर, न्यूयॉर्क में सेकेंड्स में हो गया भयानक हादसा, सामने आया डरावना वीडियो
ABP News
'स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप!'-चीखता रहा कंट्रोलर, न्यूयॉर्क में सेकेंड्स में हो गया भयानक हादसा, सामने आया डरावना वीडियो
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक फायर ट्रक और एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान की टक्कर हो गई. हादसे से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बार-बार 'स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप' चिल्लाते हुए ट्रक ड्राइवर को रोकने की कोशिश कर रहा था. इस घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हादसे से पहले कंट्रोलर की चेतावनीवायरल ऑडियो में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ट्रक ड्राइवर को रनवे पार करने की इजाजत देता सुनाई देता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह घबराकर लगातार 'स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप' चिल्लाने लगता है. माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद ही टक्कर हो गई.
विमान और ट्रक की टक्कर कैसे हुईरिपोर्ट के मुताबिक, फायर ट्रक रनवे पार कर एक दूसरे विमान तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मॉन्ट्रियल से आ रहा CRJ-900 विमान रनवे 4 पर उतरते समय ट्रक से टकरा गया. यह विमान जैज एविएशन द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था.
🚨#UPDATE: Listen as you can hear panic as air traffic controllers try to divert everyone away from LaGuardia after a jet had collided with a fire truck numerous injuries and now Fatalities are being reported pic.twitter.com/sU7OjwB2ol

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












