
कब खत्म होगा ईरान युद्ध? अमेरिका ने कर दिया तारीख का ऐलान, पाकिस्तान में होगी मध्यस्थता की बैठक
ABP News
Iran Isreal US War: ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने ईरान में वह सब कुछ खत्म कर दिया है जिसे खत्म किया जा सकता था. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ 15 मुद्दों पर सहमति बन गई है.
अमेरिका ने ईरान के साथ जारी जंग को खत्म करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने 9 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है. ईरान को दिए अल्टीमेटम के खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने मीडिल ईस्ट में शांति के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने अगले 5 दिन तक ईरान के एनर्जी ठिकानों में हमले नहीं करने की बात कही है.
ट्रंप का दावा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है और करीब 15 मुद्दों पर बात बन गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान के साथ बातचीत से यह तय होगा कि व्यापक समझौता संभव है या नहीं. वहीं ईरान ने पहले अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया और फिर बाद में माना कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है.
पाकिस्तान समेत ये मुस्लिम देश बने मध्यस्थ: रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो जाता है तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी. ट्रंप ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई लापता हैं और किसी को नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ है. उन्होंने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है. अमेरिकी समाचार आउटलेट Axios ने US अधिकारी के हवाले से बताया कि इस जंग को खत्म कराने के लिए तुर्किए, मिस्र और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की.













