
अनंत सिंह जेल से आए बाहर, 19 मार्च को हाई कोर्ट से मिली थी जमानत
ABP News
Anant Singh News: दुलार चंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के विधायक अनंत सिंह की रिहाई के दौरान बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे. पटना हाई कोर्ट से 19 मार्च को जमानत मिली थी.
मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से सोमवार (23 मार्च) को बाहर निकले. 19 मार्च को दुलार चंद यादव हत्याकांड में उन्हें पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी. आज कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वो बेऊर जेल से रिहा हो गए. दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में चार महीने बाद जमानत मिली है.
बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में अनंत सिंह के समर्थक पहुंचे थे. वहां मौजूद लोगों ने अनंत सिंह के समर्थन में नारे लगाए. इसके साथ ही फूल बरसाकर अनंत सिंह का स्वागत किया गया. इस दौरान जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात नहीं की.
#WATCH | Patna, Bihar: Anant Singh, Janata Dal (United) MLA from Mokama, released from Patna's Beur Jail, after he was granted bail by the Patna High Court in connection with the murder of RJD leader Dularchand Yadav pic.twitter.com/wfm89XKZ5E













