
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
ABP News
PM Modi in Lok Sabha: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने PM मोदी के साथ संगठन के कार्यकर्ता, CM के रूप में काम किया और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं. उनके लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार (23 मार्च, 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी जी एक व्यक्ति नहीं, विचार है. वो परिश्रम की पराकाष्ठा के बड़े उदाहरण हैं.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने पीएम मोदी के साथ संगठन के कार्यकर्ता के रूप में, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं. उनके लिए राष्ट्र प्रथम सर्वोपरि है.
लोकसभा में PM मोदी के बारे में क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज मैं बड़ी दुविधा में हूं, प्रधानमंत्री जी ने सरकारों के मुखिया रहते हुए कल रविवार (22 मार्च, 2026) को अपने 8,931 दिन पूरे किए और मैं इतने लंबे समय की चर्चा 20-25 मिनट में कैसे करूं, क्योंकि मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं. परिश्रम की पराकाष्ठा के बड़े उदाहरण हैं प्रधानमंत्री. उन्होंने देश के लिए कैसे काम किया है ये बहुत महत्वपूर्ण हैं.’













