
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ABP News
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के दावे पर ईरान का बड़ा बयान सामने आया है. तेहरान ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के दावे पर ईरान का बड़ा बयान सामने आया है. तेहरान ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके साथ कोई बातचीत नहीं हुई है.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से संबद्ध मीडिया का कहना है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई और उनका दावा है कि ट्रंप ने ईरान की जवाबी कार्रवाई के डर से अपना रुख बदल लिया है. आईआरजीसी की ओर से कहा गया कि ईरान की प्रतिक्रिया के डर से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना 48 घंटे का अल्टीमेटम वापस ले लिया.
ट्रंप और अमेरिका ने पीछे हटाए कदमः इब्राहिम रजाई
इस दौरान ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा कमिटी के प्रवक्ता इब्राहिम रजाई ने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका ने फिर से अपने कदम पीछे हटा लिए हैं. हमारा अभियान लगातार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. यह शैतान (डोनाल्ड ट्रंप) के लिए एक और हार है.’

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












