
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, अधिकारी के आत्महत्या मामले में एक्शन
ABP News
Laljit Singh Bhullar Arrested: पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि इस तरह के मामलों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा.
पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार्रवाई की. पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज है. भुल्लर के पिता और PA के खिलाफ भी मामला दर्ज है. विपक्ष भुल्लर की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहा था.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर का इस्तीफा पहले ही ले लिया था. ऐसे किसी भी मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा."
गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार (21 मार्च) को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पीएम दिलबाग सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया. इस मामले में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351 (3) (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (साझा इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज है.
यह मामला अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाने में रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर शनिवार रात दर्ज किया गया. लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर से पद छोड़ने को कहा था.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












