
Women's World Cup: कोच रमेश पवार का कप्तान मिताली पर निशाना..? बैटर्स को दी बड़ी नसीहत
AajTak
वुमन्स वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले, जिसमें एक में पाकिस्तान को हराया, जबकि दूसरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना किया. अब तीसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को है...
Women's World Cup: न्यूजीलैंड की जमीन पर वुमन्स वर्ल्ड कप 2022 खेला जा रहा है. इसमें भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले, जिसमें एक में पाकिस्तान को हराया, जबकि दूसरे में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना किया. अब भारतीय टीम को तीसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार (12 मार्च) को खेलना है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद कप्तान मिताली राज ने बैटिंग को जिम्मेदार ठहराया था. अब टीम के कोच रमेश पवार ने एक नसीहत देते हुए टीम की बल्लेबाजों पर निशाना साधा है. इस हार में भारतीय बल्लेबाजों में ‘जज्बे के अभाव’ से हैरान कोच पवार ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों को अब और भी अधिक जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत है.
न्यूजीलैंड के हाथों 62 रन से हार मिली थी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारतीय टॉप ऑर्डर बैटिंग एक बार फिर नाकाम रही. पहले 20 ओवरो में सिर्फ 50 रन ही बना सके. मैच में जीत के लिए 261 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में भारतीय टीम 198 रनों पर सिमट गई और 62 रनों से मैच गंवा दिया.
पवार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह ऐसा दिन था जब चीजें हमारे अनुकूल नहीं रही. ईमानदार से कहूं तो पहले 20 ओवरों में बल्लेबाजी देखकर मैं हैरान था. लेकिन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले छह मैचों में प्रदर्शन को देखें तो हम अपनी रणनीति पर बखूबी अमल कर रहे थे.’’
पवार ने तीनों सीनियर प्लेयर्स के नाम लिए

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











