
WhatsApp बंद! आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा ऐप, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Facebook (अब Meta) का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लंबे टाइम पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को चेतावनी दे रहा था. आज से WhatsApp हजारों एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए काम नहीं करेगा. इसकी सर्विस को लगातार यूज करने के लिए यूजर्स को नया फोन लेना होगा या ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा.
Facebook (अब Meta) का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लंबे टाइम से पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को चेतावनी दे रहा था. आज से WhatsApp हजारों एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए काम नहीं करेगा. इसकी सर्विस को लगातार यूज करने के लिए यूजर्स को नया फोन लेना होगा या ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा.
WhatsApp आज से Android OS 4.1, iOS 10 और KaiOS 2.5.1 वर्जन से कम पर काम कर रहे फोन पर नहीं चलेगा. बाकी यूजर्स के लिए वॉट्सऐप पहले की तरह काम करता रहेगा. यानी अगर आपके फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट है या आपके पास नया फोन है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.
अगर आप अभी तक पुराना फोन यूज कर रहे हैं तो आपके लिए आज से वॉट्सऐप की सर्विस बंद हो जाएगी. आपके लिए ये सर्विस बंद होगी या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको अपने फोन के सेटिंग में जाकर About सेक्शन में सॉफ्टवेयर के ऑप्शन पर जाना होगा. यहां पर आप फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को चेक कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










