
West Bengal: हुमायूं कबीर की बेटी के ससुराल की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त, ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई
ABP News
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर की बेटी के ससुराल की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है.
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर की बेटी के ससुराल की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. यह कार्रवाई एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत की गई है.
पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स मामले में आरोपी हुमायूं कबीर की बेटी के ससुर और उनके भाई के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी. जांच के दौरान सामने आया कि सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स कारोबार से अवैध तरीके से भारी संपत्ति बनाई गई है. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस को कुल 10 करोड़ 73 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त करने की अनुमति मिली.
10 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी
मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए करीब 10 अलग-अलग स्थानों पर संपत्तियों की पहचान की. लालगोला सहित कुल 17 जगहों पर आरोपी के स्कूल, घर और लॉज को सीज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये सभी संपत्तियां ड्रग्स तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थीं.













