
Delhi News: दिल्लीवालों को लगेगा झटका! अगले महीने से बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, पढ़ें डिटेल
ABP News
Delhi News In Hindi: दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों के 38,000 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के कारण अप्रैल से बिजली दरें बढ़ने की संभावना है. सुप्रीम कोर्ट ने 27,200 करोड़ रुपये के भुगतान का आदेश दिया.
दिल्लीवासियों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है. दरअसल, राजधानी में अप्रैल से बिजली की दरों में वृद्धि होने का अनुमान है. दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाये के भुगतान की तैयारी कर रही है जिसके चलते बिजली दरें बढ़ने की संभावना है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. हालांकि सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली दरों में होने वाली वृद्धि पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है.
पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिल्ली की तीन निजी वितरण कंपनियों BRPL, BYPL और TPDDL को सात साल के भीतर 27,200 करोड़ रुपये की वहन लागत सहित नियामक परिसंपत्तियों का भुगतान किया जाए. यह नियामक परिसंपत्तियां वे लागतें हैं जिनकी भविष्य में वसूली होने की उम्मीद है.
आम आदमी पार्टी के शासनकाल में पिछले एक दशक में बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई. इसी कारण नियामक परिसंपत्तियां तेजी से बढ़ती रहीं और कंपनियों का बकाया 38,000 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया. अब इस बकाये का भुगतान करने के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी अपरिहार्य हो गई है.
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिजली दरों में होने वाली वृद्धि का बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा. सरकार दरों में बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की योजना बना रही है ताकि आम उपभोक्ताओं पर प्रभाव को कम से कम किया जा सके. हालांकि सब्सिडी की मात्रा और दायरा अभी तय नहीं हुआ है. अप्रैल से नई दरें लागू होने से पहले इस पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












