
Weight loss: इस महिला ने शादी के बाद 141 kg वजन घटाया, पति-पत्नी दोनों ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
AajTak
Transformation journey: एक कपल ने अपनी फिटनेस जर्नी साथ में शुरू की थी. दोनों ने कुल मिलाकर 181 किलो वजन कम किया है. जिसमें से लड़की ने 141 किलो और लड़के ने 43 किलो वजन कम किया. दोनों की फिटनेस जर्नी काफी मोटिवेशनल है, जिसके बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
जिम जाना (Gym) और अच्छा खाना (Clean food) खाकर वजन कम करना सभी को आसान लग सकता है. लेकिन याद रखें सिर्फ घंटों कार्डियो (Cardio) करने से वजन कम नहीं होता. वजन कम करने के लिए डेडिकेशन (Dedication), निरंतरता (Continuity), धैर्य (Patience) और मेहनत (Hard work) की जरूरत होती है. इसके साथ ही वेट लॉस के लिए काफी सारे फैक्टर्स भी जिम्मेदार होते हैं और यही सारे फैक्टर्स मिलकर वजन कम करते हैं. अपने साथ अपने पार्टनर, वाइफ, गर्लफ्रेंड या दोस्त को भी वजन कम करने के लिए मोटिवेट करना काफी मुश्किल हो सकता है. लेकिन एक कपल ऐसा है, जिसने एक-दूसरे को मोटिवेट करके इतना वजन कम कर लिया है, कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. जो लोग सोचते हैं कि वजन कम करना काफी मुश्किल है, वे लोग इस स्टोरी से मोटिवेशन ले सकते हैं. इस कपल में वाइफ ने 141 किलो और हसबैंड ने 43 किलो वजन कम किया है. दोनों की फिटनेस जर्नी कैसे शुरू हुई और कैसे उन्होंने वजन कम किया, इसके बारे में भी जान लीजिए. कौन है ये कपल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










