
एक डॉक्टर तो एक AI साइंटिस्ट... क्या काम करती हैं पावरफुल पुतिन की बेटियां?
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी जिंदगी हमेशा रहस्य में रही है, खासकर उनकी बेटियों को लेकर. पुतिन और उनकी पूर्व पत्नी ल्युदमिला की दो बेटियां हैं, जो पब्लिक लाइफ से दूर रहकर अपने क्षेत्रों में बड़ा योगदान दे रही हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी जिंदगी हमेशा से ही रहस्य और सीमित सार्वजनिक जानकारी के कारण चर्चा में रही है. उनकी पहली और एकमात्र आधिकारिक शादी 28 जुलाई 1983 को ल्युदमिला पुतिना (Lyudmila Putina) से हुई थी. दोनों की मुलाकात 1980 के दशक की शुरुआत में हुई थी, जब पुतिन सोवियत संघ की सुरक्षा एजेंसी KGB में काम करते थे.
लगभग तीन दशक तक साथ रहने के बाद, 6 जून 2013 को दोनों ने एक संयुक्त इंटरव्यू में यह घोषणा कर सबको चौंका दिया कि वे अलग होने का फैसला कर चुके हैं. इसके बाद 1 अप्रैल 2014 को उनके तलाक की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी गई. पुतिन और ल्युदमिला की दो बेटियां हैं- मारिया (Maria Putina) और कातरीना (Katerina Tikhonova). जो हमेशा सार्वजनिक नजरों से दूर रखी गईं और अपने निजी जीवन पर सख्त गोपनीयता बनाए रखती हैं.
पुतिन की बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं?व्लादिमीर पुतिन और उनकी पूर्व पत्नी ल्युदमिला की दो बेटियां हैं. मारिया पुतिना (Maria Putina) और कातरीना तिखोनोवा (Katerina Tikhonova). पुतिन अपने परिवार को पूरी तरह निजी रखते हैं, लेकिन उपलब्ध विश्वसनीय जानकारियों के आधार पर उनकी बेटियों का पूरा प्रोफाइल इस प्रकार है:
Mariya Putina पूरा नाम: Maria Vladimirovna Vorontsova जन्म: 28 अप्रैल 1985, लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) पहचान: पुतिन की बड़ी बेटी
वह क्या करती हैं? मारिया पेशे से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (Endocrinologist) हैं- यानी हार्मोन और ग्रोथ डिसऑर्डर विशेषज्ञ डॉक्टर. उन्होंने मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से चिकित्सा की पढ़ाई की. वह रूस में बच्चों के एंडोक्राइन और जेनेटिक रिसर्च प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं. वह कई बायोटेक और मेडिकल रिसर्च प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों की बीमारियों पर उन्नत इलाज तैयार करना है. कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, वह मेडिकल स्टार्टअप्स और रिसर्च फंड्स से भी जुड़ी हुई हैं.
Katerina Tikhonova जन्म: 31 अगस्त 1986 पहचान: पुतिन की छोटी बेटी

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











