
Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश...उत्तर भारत में बढ़ गई ठंड, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
AajTak
North India Weather Update: दिल्ली और उससे सटे हुए इलाकों- नोएडा, गाजियाबाद में भी आज सुबह बारिश हुई. वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज से हफ्तेभर तक बारिश की संभावना है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज हल्की बारिश और सात जनवरी से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. उधर, हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है.
Weather Today Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है. बुधवार सुबह पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व बारिश और दिल्ली में बूंदाबांदी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली से सटे हुए इलाके नोएडा, गाजियाबाद में भी आज सुबह बारिश हुई. वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज से हफ्तेभर तक बारिश की संभावना है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज हल्की बारिश और सात जनवरी से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है. Delhi: Rain lashes parts of the national capital; visuals from Firoz Shah Road pic.twitter.com/KvAiGRFA8B Light to moderate intensity rain would occur over & adjoining areas of entire Delhi & NCR (Bahadurgarh, Ghaziabad, Indirapuram, Noida, Dadri, Greater Noida, Gurugram, Faridabad, Manesar) during next 2 hours (issued at 8 am): IMD

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










