
WhatsApp शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पुणे का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, 85 साल के बुज़ुर्ग से 22 करोड़ की ठगी
AajTak
पुणे में अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड केस सामने आया है, जहां 85 साल के बुज़ुर्ग से WhatsApp शेयर ट्रेडिंग स्कैम के जरिए 22.03 करोड़ रुपये ठग लिए गए. इस मामले ने सबको चौंका दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. जानिए क्या है पूरा मामला.
Pune WhatsApp Trading Scam: महाराष्ट्र के पुणे में साइबर पुलिस ने शहर के अब तक के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 85 साल के एक रिटायर्ड कारोबारी को 22.03 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई है. पीड़ित बुज़ुर्ग हड़पसर इलाके के रहने वाले हैं और यह धोखाधड़ी अक्टूबर से लेकर 12 जनवरी तक चली. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक यह रकम ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग स्कैम के जरिए हड़पी गई. यह केस जनवरी 2023 के बाद पुणे साइबर पुलिस के लिए सबसे बड़ा साइबर अपराध बन गया है.
लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेल जांच में सामने आया कि ठगों ने बुज़ुर्ग को एक WhatsApp लिंक के जरिए अपने जाल में फंसाया. इस लिंक से उन्हें एक ऐसे ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में असाधारण मुनाफे का लालच दिया जा रहा था. ग्रुप में खुद को निवेश विशेषज्ञ बताने वाले लोग रोज़ मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करते थे. इन झूठे दावों ने धीरे-धीरे पीड़ित का भरोसा जीत लिया. ठगों ने यह दिखाया कि निवेश की गई रकम कुछ ही दिनों में दोगुनी हो रही है.
फर्जी डैशबोर्ड, दोगुना मुनाफा आरोपियों ने WhatsApp पर फर्जी ट्रेडिंग डैशबोर्ड दिखाकर पीड़ित को भ्रमित किया. इन डैशबोर्ड में निवेश पर भारी मुनाफा दिखाया जाता था, जिससे बुज़ुर्ग को लगता रहा कि उनका पैसा सुरक्षित है. हकीकत में यह सारा डेटा पूरी तरह से मनगढ़ंत था. जब भी पीड़ित पैसा निकालने की कोशिश करता, तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर ट्रांजैक्शन फेल दिखा दिया जाता. यहीं से उन्हें ठगी का शक हुआ.
150 बैंक खातों में ट्रांसफर हुई रकम EOW अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित ने करीब 150 अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए. ये खाते देश के सात बैंकों में फैले हुए थे, जिनमें नोएडा, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहर शामिल हैं. पुलिस को शक है कि इनमें से ज़्यादातर खाते ‘म्यूल अकाउंट’ थे. इन खातों का इस्तेमाल सिर्फ ठगी की रकम को इधर-उधर घुमाने के लिए किया गया. इतनी बड़ी संख्या में खातों का इस्तेमाल इस फ्रॉड को संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है.
संपत्ति तक बेच दी पीड़ित बुज़ुर्ग ने इस लालच में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी गंवा दी. उन्होंने न सिर्फ सेविंग्स बल्कि चल-अचल संपत्तियां तक बेच दीं. कुछ साल पहले उनका व्यवसाय बंद हो चुका था, जिसके बाद वे अपनी जमा रकम पर निर्भर थे. शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे की उम्मीद ने उन्हें पूरी तरह अंधा कर दिया. अंत में उनके पास कुछ भी नहीं बचा.
बैंक ने दी चेतावनी, फिर भी मनी ट्रांसफर पुलिस ने बताया कि बैंक की ओर से कई बार संदिग्ध ट्रांजैक्शन को लेकर अलर्ट भेजे गए थे. बैंक ने लाभार्थी खातों की जांच करने की सलाह भी दी थी. इसके बावजूद पीड़ित लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे. बुज़ुर्ग ने इन चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया. यही लापरवाही इस साइबर फ्रॉड को और बड़ा बनाती चली गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






