
Weather Update: MP से महाराष्ट्र तक शीतलहर से अभी नहीं राहत, अगले तीन दिन ठंड को लेकर मौसम विभाग की ये चेतावनी
AajTak
IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिन में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
Weather Forecast Latest Updates: जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी कड़ाके की ठंड (Cold Winter) का दौर लगातार जारी है. बर्फीली हवाओं के कारण मध्य और पश्चिम भारत में ठंड बढ़ी हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक जमकर ठंड पड़ रही है. रात में जहां शीतलहर का प्रभाव है, वहीं सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन बरकरार है. मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में शुक्रवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया. ♦ Cold wave conditions in isolated pockets very likely over Vidarbha, north Madhya Maharashtra, Marathwada and Gujarat state during next 2 days; over Punjab, Haryana-Chandigarh-Delhi, north Rajasthan, Madhya Pradesh, Odisha and Chhattisgarh during next 3-4 days.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










