
Weather Update: क्या चली गई दिल्ली से ठंड? UP में भी बढ़ रहा तापमान, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट
AajTak
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यानी आज भी दिल्ली में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा, दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी जो ठंड के एहसास को कम करेगी.
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप हो रही है. जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है. लोगों के गर्म कपड़े अब बंद होने लगे हैं. लेकिन क्या दिल्ली से ठंड वाकई चली गई है? इस बार जनवरी में भी मौसम अधिकतर शुष्क रहा है और मौसम विभाग ने कहा था कि फरवरी भी इस बार ऐसी ही रहने वाली है. जनवरी महीने में बारिश की कमी देखी गई और फरवरी महीने में अभी तक बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. ऐसे में जब हवा में नमी नहीं होती है तो पानी के कण सूरज से आने वाले विकिरण को सोख नहीं पाते हैं. ऐसी स्थिति में तापमान बढ़ने लगता है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यानी आज भी दिल्ली में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा, दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी जो ठंड के एहसास को कम करेगी. आने वाले दिनों में हल्के-हल्के न्यूनतम तापमान भी बढ़ता नजर आएगा जिससे ठंड में और कमी महसूस होगी. इन दिनों सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा सकता है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान दो डिजिट में चल रहा है. आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि यहां दो दिन तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगी. हालांकि यहां भी आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







