
'हमारे विचार संकीर्ण और सीमित नहीं...', मनरेगा का नाम VB-G राम जी करने पर लोकसभा में बोले शिवराज
AajTak
लोकसभा में वीबी-जी राम जी बिल पर देर रात तक हुई चर्चा का ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया. शिवराज ने लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष के विरोध को ग्रामीण विकास का विरोध बताया.
मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी किए जाने को लेकर बिल पर लोकसभा में हुई चर्चा का ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया. शिवराज ने बापू के अपमान की बात सिरे से नकारते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारी आस्था हैं, प्रेरणा हैं. उन्होंने विपक्ष के हंगामे पर कहा कि विकास के बिल का विरोध हो रहा. शिवराज ने कहा कि हम बापू के आदर्शों पर चलते हैं. विपक्ष ने बापू के आदर्शों की हत्या की.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रात के डेढ़ बजे तक मैंने इस बिल पर माननीय सदस्यों की बात सुनी है. जवाब देना मेरा अधिकार है. इस दौरान विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते हुए वेल में आ गए. इस पर उन्होंने कहा कि अपनी बात सुना लेना और फिर जवाब नहीं सुनना, ये लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर देना है, संविधान की धज्जियां उड़ाना है. शिवराज ने कहा कि यह बापू के सिद्धांतों की हत्या है.
उन्होंने कहा कि अपनी बात सुनाकर दूसरे की बात नहीं सुनना, यह भी तो हिंसा है. बापू के सिद्धांतों की हत्या का पाप कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कर रहे हैं. शिवराज ने कहा कि हंगामे पर कहा कि गांव के विकास का विरोध हो रहा. हम किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करते. उन्होंने कहा कि सारा देश हमारे लिए एक है. हमारे विचार संकीर्ण और सीमित नहीं हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









