
Watch: शादी के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की गुड न्यूज, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
ABP News
Alia Bhatt Video: आलिया इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं. रणबीर कपूर से शादी के बाद उन्होंने बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद अब पहली बार एक वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को खुशखबरी सुनाई है.
Alia Bhatt Shares Good News Post Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई और वो दोनों फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी में भट्ट और कपूर फैमिली के मेंबर्स के साथ ही करीबी लोग शामिल हुए. शादी के 10 दिन बाद भी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने का सिलसिला थमा नहीं है. ऐसा ही एक वीडियो फिर सुर्खियों में छाया हुआ है.
दरअसल, सामना आया वीडियो खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस ने कुछ प्यारे नजारे और अपना खूबसूरत लुक फैंस के साथ शेयर किया है. तस्वीरों में आलिया एथनिक लुक में बिंदी लगाए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में गुड न्यूज़ भी शेयर की है.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












