
रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2' के लिए की है जी तोड़ मेहनत, अंडरवॉटर सीन के BTS वीडियो में दिखा एक्टर का डेडिकेशन
ABP News
Dhurandhar 2 BTS Video: फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने कड़ी मेहनत की है और इसका अंदाजा वायरल हो रहे BTS वीडियो से ही लगाया जा सकता है.
'धुरंधर 2' फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल तीन ही दिन हुए हैं. इस फिल्म को लोगों की बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की एक एक डीटेलिंग पर लोग गौर कर रहे हैं. साथ ही साथ आदित्य धर और तमाम टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने भी कड़ी मेहनत की है. इसका अंदाजा उनके काम और फिल्म में उनके बदले हुए दो लुक्स से आसानी से लगाया जा सकता है. इसके अलावा अब हाल ही में फिल्म का एक BTS वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर का अपने काम के प्रति डेडिकेशन भी साफ नजर आ रहा है.
अंडरवॉटर सीक्वेंस का BTS वीडियोसोशल मीडिया पर फिल्म के थिएटर्स से रिक़र्डेड वीडियोज तो बहुत वायरल हो रे हैं. बल्कि यूं कहें कि पूरा सोशल मीडिया इन्हीं वीडियोज से भरा हुआ है. इसी बीच एक BTS वीडियो फिल्म के सेट से भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर पूल के अंदर सांस रोक कर बैठे नजर आ रहे हैं. ये सीन फिल्म के आखिर में रणवीर सिंह की ट्रेनिंग के दौरान का है. जिसे देख फैंस भी हैरान हो रहे हैं और एक्टर के इसडेडिकेशन की जनकर तारीफ कर रहे हैं.
Underwater BTS of Dhurandhar: The Revenge,Ranveer Singh really held his breath for that long 🔥🎬 pic.twitter.com/YuWvUFWqCw













