
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ABP News
Shakira India Concert: शकीरा के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. शकीरा का जल्दी ही भारत में होने वाला कॉन्सर्ट अब पोस्टपोन हो गया है.
ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का दुनियाभर में काफी क्रेज है. खासतौर से बात करें भारत की तो उनके यहां पर भी लाखं की संख्या में फैंस मौजूद हैं. ऐसे में जब हाल ही में खबरें आईं कि शकीरा का कॉन्सर्ट भारत में होने वाला है, तब उनके फैंस बेहद खुश हो गए थे. लेकिन अब उन्हीं फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. शकीरा का जल्दी ही भारत में होने वाला कॉन्सर्ट अब पोस्टपोन हो गया है.
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा कॉन्सर्टहाल ही में डिस्ट्रिक्ट एप के सोशल मीडिया पेज पर इसे लेकर अपडेट दिया गया है. इस पेज पर शकीरा के कॉन्सर्ट के बारे में जरूरी अपडेट दिया गया है. इस पोस्ट में लिखा है, 'फिलहाल चल रही जिओपॉलिटिकल सिचुएशन और रीजनल टेंशन के चलते फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट जिसमें शकीरा भाग लेने वाली थीं पोस्टपोन कर दिया गया है अगले नोटिस तक. हमारे फैंस और आर्टिस्ट की परवाह करते हुएप्रोडक्शन टीम ने ये फैसला किया है.'
A post shared by District Updates (@districtupdates)

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












