
'नागिन 7' के सेट पर लगा 'भूत बंगला' का तड़का, अक्षय कुमार और राजपाल यादव की एंट्री ने बढ़ाया तापमान
ABP News
Bhooth Bangla Promotion: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों चर्चा में है. इसी बीच अक्षय और राजपाल यादव सीरियल 'नागिन 7' के सेट पर फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई.
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मचअवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में रिलीज हुए टीजर और गाने ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, जिसके बाद दर्शकों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है. अब फिल्म को लेकर किया जा रहा प्रमोशन भी बहुत मजेदार और अलग है. हाल ही में अक्षय कुमार और राजपाल यादव टीवी के सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 7' के सेट पर आएं, जहां उनकी एंट्री ने माहौल को खास और दिलचस्प बना दिया. इस खास एपिसोड ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
नागिन 7 में अक्षय बने महा नाग
'नागिन 7' के सेट पर जब अक्षय और राजपाल आए, तो सभी की नजरें उनके ऊपर टिक गई. एपिसोड के बीच में अक्षय एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी यानी नागिन को 'महा नाग' बनकर सही राह दिखाते नजर आए. सीरियल का ये सीन और उनका अवतार बहुत ही नया और मनोरंजक था. वहीं सीरियल की पूरी टीम ने अक्षय और राजपाल का भव्य तरीके से स्वागत किया. इसके बाद सेट पर मस्ती और एंटरटेनमेंट का माहौल बना, जिससे वहां मौजूद सभी लोग बहुत खुश हुए. नागिन 7 में हुए इस स्पेशल प्रमोशन ने सभी का ध्यान खींच लिया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई.
फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












