
Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: सुबह 11 बजे तक 'धुरंधर 2' हुई 20 करोड़ के पार, तीसरे दिन नोट छापने की मशीन बनी रणवीर सिंह की फिल्म
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: 'धुरंधर 2'ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ें जबरदस्त हैं. रिलीज के तीसरे दिन कमाई का पूरा हिसाब-किताब जानने के लिए यहां बने रहिए.
Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Live: आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कब्जा कर लिया है. जबरदस्त चर्चा के बाद रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसकी बानगी ये है कि रिलीज के दो दिन में ही ये 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. वहीं तीसरे दिन शनिवार को भी थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं और शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में चलिए यहां फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जान लेते हैं.
धुरंधर 2' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 2) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म की कमाई की हात करें तो
'धुरंधर 2' के तीसरे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि ये अपनी प्रीक्वल से भी शानदार परफॉर्म कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. तीसरे दिन भी ये हर घंटे करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने सुबह 11 बजे तक 20.72 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी बंपर इजाफे की उम्मीद है.
‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 3 Occupancy)‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन की सुबह 11 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 66.7 फीसदी दर्ज की जा रही है शाम के शोज और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.













