
ओटीटी पर धमाल मचा रही 2 घंटे 14 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस उड़ा देगा होश
ABP News
Crime Thriller Film On Ott: क्राइम थ्रिलर लवर्स के लिए हम एक बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें कूट कूट कर सस्पेंस भरा है. आइए जानते है फिल्म का नाम और ऑनलाइन इसे कहां देख सकते हैं.
अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म की कहानी सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है, जो आपको शुरुआत से लेकर आखिर तक बांधे रखेगी. ये फिल्म है 'रेप्टाइल'. आइए जानते हैं कि इसे आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.
फिल्म की कास्टहॉलीवुड फिल्म 'रेप्टाइल' साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसको ग्रांट सिंगर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं बेनिसियो डेल टोरो, जस्टिन टिम्बरलेक और एलिसिया सिल्वरस्टोन ने निभाई हैं. यह फिल्म ग्रांट सिंगर के निर्देशन में बनी पहली फीचर फिल्म थी.
फिल्म की कहानी इस फिल्म की कहानी समर नाम की एक युवती से शुरू होती है, जो रियल एस्टेट का काम करती थी. उसकी बेरहमी से हत्या हो जाती है और उसका शव उसके बॉयफ्रेंड को एक घर में मिलता है. इसके बाद पुलिस इस केस की जांच शुरू करती है. इस मामले की जिम्मेदारी पुलिस ऑफिसर टॉम को दी जाती है.
शुरुआत में शक समर के बॉयफ्रेंड, उसके एक्स पति और एक पड़ोसी पर जाता है. धीरे-धीरे सामने आता है कि समर को एक बड़े घोटाले की सच्चाई पता चल गई थी, इसी वजह से उसकी हत्या की गई. यह घोटाला प्रॉपर्टी से जुड़ा था, जिसमें कुछ लोग घरों में गलत चीजें रखकर उन्हें जब्त करवाते थे और फिर सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेच देते थे.













