
Waqar Younis On India Vs Pakistan: 'हमारे पास मैच विनर्स...', पाकिस्तानी दिग्गज ने टीम इंडिया को दी वॉर्निंग
AajTak
ओडीआई वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है. इस मैच को लेकर वकार यूनुस ने बड़ा बयान दिया है. वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा हमेशा भारी रहा है और उसने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक अबतक भी मैच नहीं गंवाया है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीन पर खेला जाना है.इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, बकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच रहने वाला है. यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.
भारत-पाकिस्तान के बीच इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले को लेकर अभी से ही माहौल बनना शुरू हो चुका है. वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के ऊपर पलड़ा हमेशा भारी रहा है और उसने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया है. अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने वर्ल्ड कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. वकार का मानना है कि पाकिस्तान इस बार भारत को वर्ल्ड कप में हरा सकता है.
यूनुस ने क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए कहा, 'जितना कम आप किसी टीम के खिलाफ खेलेंगे, वो भी बड़ी टीम के खिलाफ खासकर अगर पाकिस्तान-भारत का मैच है तो दबाव बहुत अधिक और तीन गुना होगा. इन मैचों में बहुत कुछ दांव पर रहता है.' हालांकि वकार मानते हैं कि विश्व कप में पाकिस्तान अक्सर भारत से हार जाता है.
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे समय में तुलनात्मक दृष्टि से प्रेशर कम होता था क्योंकि हम ज्यादा मैच खेलते थे. हालांकि विश्व कप में हम भारत के खिलाफ हार जाते थे. इन दिनों खिलाड़ी प्रेशर को निश्चित रूप से बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं.' यूनुस ने उन प्रमुख खिलाड़ियों के नाम गिनाए जो भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.
कोहली-रोहित के बगैर मुश्किल है टीम इंडिया की डगर, पहले टी20 मैच ने दिए संकेत
वकार यूनुस ने आगे कहा, 'हमारे पास मैच विनर्स हैं. हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं, जिनमें खुद बाबर, शाहीन और फखर भी शामिल हैं. हमने इमाम को भी शानदार पारियां खेलते हुए देखा है. वकार यूनुस का मानना है कि पाकिस्तान के पास वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के लिए सभी रिसोर्स मौजूद हैं. बस चीजों को क्रियान्वयन करने की जरूरत है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









