
जब वेस्टइंडीज के स्टेडियम में अचानक बजने लगा मलयालम गाना... संजू सैमसन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने वर्ल्ड के आखिरी तीनों मैच में फिफ्टी लगाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. भारत की इस महाजीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने वर्ल्ड के आखिरी तीनों मैच में फिफ्टी लगाई और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया. इन तमाम उपलब्धियों के बीच शनिवार को संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच पर शिरकत की.
इस दौरान संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम की केमिस्ट्री और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. इस बातचीत के दौरान संजू सैमसन ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया जो वेस्टइंडीज से जुड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: 'केरल-पंजाब की हमारी दोस्ती में सब FIRE ही है', संजू सैसमन ने सुनाया अभिषेक संग ओपनिंग का किस्सा
संजू ने सुनाया वेस्टइंडीज का किस्सा
संजू से उनके फैंस के बारे में जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये दिलचस्प किस्सा सुनाया. संजू से पूछा गया कि अक्सर वो जब टीम के साथ होते हैं तो देखा जाता है कि उनके फैंस हर जगह उन्हें सपोर्ट करते दिखते हैं. इसका जवाब देते हुए संजू ने कहा कि एक बार वो वेस्टइंडीज के दौरे पर थे. वो जब बल्लेबाजी के लिए बाहर आ रहे थे तो अचानक उन्हें देखकर अंग्रेजी गाना चेंज कर दिया गया और एक मलयालम गाना बजने लगा.
यह भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज सिंह का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का सख्त मैसेज

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









