
'कोई भी टीम सगंठन से बड़ी नहीं', जय शाह ने वर्ल्ड कप का जिक्र कर पाकिस्तान-बांग्लादेश को खूब सुनाया
AajTak
जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने हाल ही में खत्म हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कहा कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती. मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में बोलते हुए शाह ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई तरह की चर्चाएं और अनिश्चितताएं थीं, इसलिए यह वर्ल्ड कप खास मायने रखता है.
क्या बोले जय शाह
जय शाह ने कहा, इस आईसीसी वर्ल्ड कप का बहुत महत्व था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले काफी चर्चा हो रही थी कि कुछ टीमें भाग लेंगी या नहीं और वर्ल्ड कप कैसे आयोजित होगा. किसी देश का नाम लिए बिना उन्होंने साफ कहा कि वैश्विक क्रिकेट संस्था किसी एक टीम से बड़ी होती है.
उन्होंने कहा, आईसीसी चेयरमैन के तौर पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं है और किसी एक टीम से संगठन नहीं बनता. संगठन सभी टीमों के मिलकर बनने से बनता है.
यह भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज सिंह का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का सख्त मैसेज
टूर्नामेंट से पहले कई विवाद

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









