
बांग्लादेश-PAK मैच में फिर विवाद... सीरीज हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तानी टीम की बांग्लादेश में भी फजीहत हुई है. पाकिस्तान को मेजबान देश के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मीरपुर (ढाका) के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया. 15 मार्च (रविवार) को हुए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.
बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती, लेकिन मैच के आखिरी ओवर में हुए डीआरएस को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक हार के बाद पाकिस्तान टीम ने इस मामले को लेकर आईसीसी के मैच रेफरी नियामुर राशिद से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में सलमान अली आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट कर दिया था, जिसके चलते खूब हो हल्ला मचा था.
पाकिस्तानी टीम का आरोप है कि बांग्लादेश को तीसरे वनडे के दौरान आखिरी ओवर में गलत तरीके से रिव्यू लेने की अनुमति दी गई. यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई. उस समय बांग्लादेशी स्पिनर रिशाद हुसैन गेंदबाजी कर रहे थे और सामने थे पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी. श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना ने उस गेंद को वाइड करार दिया, लेकिन बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास और गेंदबाज को लगा कि बल्लेबाज के एलबीडब्ल्यू होने की संभावनी थी.
पाकिस्तानी कप्तान की अंपायर्स से बहस इसके बाद बांग्लादेश ने रिव्यू लिया, जिसे अंपायर ने स्वीकार कर लिया. पाकिस्तान टीम का कहना है कि वाइड के फैसले पर रिव्यू नहीं लिया जा सकता और बांग्लादेश ने जायंट स्क्रीन पर रिप्ले देखकर रिव्यू लिया. पाकिस्तानी टीम इस बात से भी नाराज है कि रिव्यू लेने के लिए तय 15 सेकंड की समय सीमा भी पार हो चुकी थी. हालांकि टीवी प्रसारण में कोई टाइमर दिखाई नहीं दिया, इसलिए यह पुष्टि नहीं हो सकी कि रिव्यू समय पर लिया गया था या नहीं.
जब मामला तीसरे अंपायर के पास गया, तो अल्ट्राएज में साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले को छूकर निकली थी. इसके बाद वाइड का फैसला पलट दिया गया. इस दौरान शाहीन शाब आफरीदी अंपायरों से बहस करते हुए भी नजर आए, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं था क्योंकि वाइड का फैसल पलट दिया गया था, हालांकि इस पूरे विवाद का मैच के नतीजे पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. आखिरी गेंद पर शाहीन आउट हो गए और बांग्लादेश ने मुकाबला जीत सीरीज अपने नाम कर लिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








