
'यह भारतीयों के खून का पैसा…', पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर भड़के सुनील गावस्कर, काव्या मारन की टीम से पूछे कड़े सवाल
AajTak
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स विवादों में आ गई है. पूरे मामले में सुनील गावस्कर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी पर खर्च किए गए पैसे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हो सकता है.
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) के प्लेयर्स ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 1.90 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था. सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है. सन ग्रुप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का भी मालिक है, ऐसे में इस निर्णय की जमकर आलोचना हो रही है. कई लोगों ने सवाल उठाए कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद ऐसा फैसला क्यों लिया गया.
सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन भी आलोचकों के निशाने पर हैं, जो ऑक्शन के दौरान मौजूद थीं. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि सनराइजर्स लीड्स द्वारा द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदने के बाद जो विवाद खड़ा हुआ, वह हैरान करने वाला नहीं है.
यह भी पढ़ें: जिस अबरार को काव्या ने खरीदा... उसने भारत के खिलाफ हमेशा उगला है जहर, धवन को दिया था 'चैलेंज'
सुनील गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों की घटनाओं को देखते हुए इस तरह की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है. गावस्कर ने याद दिलाया कि 2008 के मुंबई हमले के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में नहीं खिलाया गया. इसके बाद पुलवामा अटैक 2019 और पहलगाम अटैक 2025 जैसी घटनाओं ने भारत में भावनाओं को और संवेदनशील बना दिया.
भारतीयों के खून के लिए पैसे का इस्तेमाल: गावस्कर सुनील गावस्कर का मानना है कि अगर किसी भारतीय मालिक की टीम किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को पैसे देती है, तो वह पैसा टैक्स के रूप में पाकिस्तान सरकार तक पहुंचता है, जिसका इस्तेमाल हथियार खरीदने में हो सकता है. यानी गावस्कर का साफ कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिए गए फैसे का इस्तेमाल भारतीयों के खून के लिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: अबरार पर तकरार... IPL में 18 साल से बाहर पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन काव्या मारन ने क्यों खरीदा?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








