
हार्दिक पंड्या ने खरीदी करोड़ों की फेरारी कार, गर्लफ्रेंड माहिका संग राइड पर निकले, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता था. टी20 वर्ल्ड कप जीत में हार्दिक पंड्या की भी अहम भूमिका रही थी. हार्दिक ने वर्ल्ड कप जीत के बाद एक लग्जरी कार खरीदी है.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी लग्जरी कार कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी जोड़ ली है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने फेरारी 12सिलिंड्री (Ferrari 12Cilindri) खरीदी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक पंड्या इस नई फेरारी को ड्राइव करते हुए नजर आए. हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी उनके साथ थीं. वीडियो में काले रंग की यह शानदार कन्वर्टिबल फेरारी दिखाई दे रही है, जिसमें हार्दिक और माहिका बैठे हुए हैं. यह कार दो सीटों वाली है और भारत में बेहद दुर्लभ मानी जाती है.
फेरारी 12सिलिंड्री कंपनी की नई V12 ग्रैंड-टूरिंग सुपरकार है, जिसे खास तौर पर अमीर खरीदारों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी ऑन रोड कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं इस कार की टॉप स्पीड करीब 340–350 किमी/घंटा है. 2.9 सेकंड में ये कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. यह फेरारी की उन सुपरकारों में से एक है जिसमें प्योर V12 इंजन दिया गया है और इसमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम किरदार निभाया था. हार्दिक ने 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 32.33 के एवरेज से 9 विकेट झटके.
हार्दिक के पास कई लग्जरी कारें हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं. उनके गैरेज में रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls‑Royce Phantom), लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ (Lamborghini Huracán EVO), लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), मर्सिडीज-एएमजी जी63 (Mercedes‑AMG G63), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) और ऑडी A6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
अब फेरारी 12सिलिंड्री उनके कलेक्शन में शामिल सबसे खास और महंगी कार बन गई है. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक का यह नया तोहफा फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









