'उड़ा देंगे सर', संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO
AajTak
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं. बेहद कम उम्र में ही सूर्यवंशी ने ऐसा-ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी फैंस को चौंका दिया है. वह आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र के शतकवीर बन चुके हैं. आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने छक्के के साथ शुरुआत की थी. खास बात यह रही कि उन्होंने किसी साधारण गेंदबाज नहीं, बल्कि भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़ा. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी. अब उनके आईपीएल डेब्यू को लेकर संजू सैमसन ने एक दिलचस्प कहानी सुनाई है.
मैच से पहले द्रविड़ और सैमसन ने की थी खास बात
आईपीएल डेब्यू से एक दिन पहले संजू सैमसन और टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव को अपने पास बुलाकर बातचीत की थी. दोनों को इस बात की चिंता थी कि इतनी कम उम्र में वह दबाव को कैसे संभालेंगे. जब उनसे मैच की योजना के बारे में पूछा गया तो वैभव का जवाब बेहद सीधा और आत्मविश्वास से भरा था. उन्होंने कहा कि अगर गेंद उनके पसंदीदा इलाके में आएगी तो वह उसे सीधे छक्के के लिए भेजेंगे.
सैमसन ने सुनाई मजेदार कहानी
वैभव सूर्यवंशी की ये कहानी सुनाई तत्कालीन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने. बीसीसीआई के नमन अवार्ड्स 2026 के समारोह में रविवार को सैमसन ने इस बातचीत का मजेदार किस्सा सुनाया. सैमसन ने बताया कि जब द्रविड़ ने वैभव से गेम प्लान पूछा तो उन्होंने कहा, कोई खास प्लान नहीं है सर, हम बस खेलेंगे. अगर पहली गेंद मेरे एरिया में मिली तो उसे उड़ा दूंगा. और मजेदार बात यह रही कि मैच में ठीक वही हुआ. वैभव ने पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया.
वीडियो गेम जैसा लगा शॉट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








