
पाकिस्तानी टीम में सर्जरी की तैयारी! कोच माइक हेसन पर भी लटकी तलवार, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अब पाकिस्तानी टीम की सर्जरी हो सकती है और कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वनडे और टी20 टीम के हेड कोच माइक हेसन भी आलोचकों के निशाने पर हैं. हेसन के परफॉर्मेंस का पीसीबी मूल्यांकन कर सकता है.
भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच माइक हेसन का भविष्य अब सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया है कि वनडे और टी20 टीम के हेड कोच हेसन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को सलाह देने वाले लोगों की पसंद नहीं रहे.
यह भी पढ़ें: बाबर आजम-फखर जमां की चोट से पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप... PCB करेगा पूरे मामले की जांच
बासित अली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तानी टीम हालिया टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 चरण से बाहर हो गई, जिसके बाद टीम चयन और प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. यूट्यूब शो गेम प्लान (Game Plan) में बासित अली ने कहा कि माइक हेसन को पहले जैसा समर्थन अब नहीं मिल रहा है. उनके मुताबिक अब टीम चयन में भी हेसन की भूमिका सीमित हो सकती है.
मिस्बाह-सरफराज क्या हेसन की सुनेंगे? बासित अली ने कहा, 'माइक हेसन अब उनकी नजरों में नहीं हैं. मैं मोहसिन नकवी की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन लोगों की बात कर रहा हूं जो उन्हें सलाह देते हैं. हेसन अब उनकी पसंद नहीं रहे. पहले जो हवा उनके पक्ष में चल रही थी, वह अब बदल चुकी है.' उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व कप्तानों मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद कभी भी हेसन के अंडर काम नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: सलमान अली आगा के रन आउट का पाकिस्तान की रावलपिंडी पुलिस ने बनाया मजाक
बासित अली ने यह भी कहा कि अब माइकल हेसन के लिए टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होगा. बासित कहते हैं, 'हेसन अब भूल जाएं कि वह टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन करेंगे.' इसी बीच पाकिस्तान चयनकर्ता आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाबर आजम और फखर जमां की चोट की जानकारी चयनकर्ताओं से छिपाई गई थी. इस मामले में आकिब जावेद ने पीसीबी से जांच की मांग भी की.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









