'वैभव सूर्यवंशी किस्मत के सहारे खेल रहे, इस बार...', IPL से पहले भारतीय धुरंधर ने दी चेतावनी
AajTak
IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी. इनमें राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी प्रमुख है, जो अपने दूसरे IPL सीजन में उतरने जा रहे हैं.
पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी से इस बार भी बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आने वाला सीजन इस युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला हो सकता है.
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले IPL सीजन में डेब्यू किया था और बेहद आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों को चौंका दिया था. अपने धूमधड़ाके वाले खेल की वजह से उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी लाइनअप का अहम हिस्सा बन गए. उनकी आक्रामक शैली और आत्मविश्वास ने उन्हें टूर्नामेंट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया.
रॉबिन उथप्पा के अनुसार, इस साल चीजें अलग हो सकती हैं क्योंकि टीमों के पास अब उनकी ताकत और कमजोरियों के बारे में ज्यादा जानकारी है. सूर्यवंशी एक ऐसे फेज में जा रहे हैं, जहां विरोधी टीमों ने उनके खेल का विश्लेषण करना और उनका मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब गेंदबाजों को पता है कि उन्हें किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, जिससे युवा बल्लेबाज के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.
वैभव की क्या है कमजोरी, उथप्पा ने बताया उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मैं पिछले 12 महीनों से वैभव के हर मैच पर नजर रख रहा हूं. वह शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते देखें तो मुझे लगता है कि अभी वह थोड़ी किस्मत के सहारे भी खेल रहे हैं. जब स्तर थोड़ा ऊंचा और मुश्किल होता है, और गेंदबाजों को पता होता है कि कहां गेंद डालनी है, तब चुनौती बढ़ जाती है. सरप्राइज फैक्टर खत्म हो चुका है. मुझे लगता है कि यह सीजन उनके लिए सीखने वाला होगा. वह रन जरूर बनाएंगे, लेकिन शायद पिछले साल जैसा प्रदर्शन न कर पाएं.
IPL 2026 में रहेंगी खास नजरें पिछले साल सूर्यवंशी अपेक्षाकृत कम दबाव के साथ मैदान में उतरे थे क्योंकि विरोधी टीमों को उनके खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. विरोधी टीमें उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए खास रणनीति बना सकती हैं.से में IPL 2026 सूर्यवंशी के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा. अगर वह इस चुनौती का सामना करते हुए लगातार रन बनाते हैं, तो यह साबित होगा कि उनका पिछला सीजन सिर्फ सरप्राइज नहीं बल्कि एक शानदार करियर की शुरुआत था.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









