
'अब जल्दी से शादी कर ले...', अभिषेक शर्मा से ऐसा क्यों बोले संजू सैमसन, वजह है बेहद दिलचस्प
AajTak
संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि टीम के युवा स्टार अभिषेक शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता देखकर कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी भी थोड़ी जलन महसूस करने लगते हैं. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शनिवार को दो वर्ल्ड चैम्पियन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शिरकत की. इस दौरान सैमसन ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले जब भी टीम किसी दौरे पर जाती थी, तो फैंस सिर्फ अभिषेक शर्मा को देखने के लिए लाइन लगा लेते थे.
अभिषेक की लोकप्रियता पर क्या बोले संजू
सैमसन ने कहा कि अभिषेक शर्मा हमारी टीम का बड़ा सुपरस्टार है. वह जहां भी जाता है लोग उसे ही खोजते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा, पहले तो लड़कों को थोड़ा जलन होने लगी थी. हर जगह ‘अभिषेक-अभिषेक’ ही सुनाई देता था. हम सोचते थे कि क्या लोगों को सिर्फ वही दिखाई देता है?” लोग टीम बस को घेर लेते हैं और केवल अभिषेक-अभिषेक ही चिल्लाते हैं.
संजू ने क्यों अभिषेक को दी शादी की सलाह संजू ने अभिषेक की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें खुशी होती है कि लोग अभिषेक से इतना प्यार करते हैं. लेकिन कभी-कभी हमें जलन भी होती है क्योंकि हमारी टीम में भी तो सब लड़के ही हैं. और हम जहां जाते हैं वहां केवल अभिषेक को ही लोग देखना चाहते हैं. केवल उसी से मिलना चाहते हैं.
इसी बीच, सैमसन ने कार्यक्रम में अभिषेक की मजेदार टांग खिंचाई भी की. उन्होंने मजाक में कहा कि अभिषेक को जल्दी शादी कर लेनी चाहिए, ताकि बाकी खिलाड़ियों को भी थोड़ा लाइमलाइट मिल सके. उन्होंने हंसते हुए कहा, लेकिन हां, वह अब टीम के सुपरस्टार हैं. जल्दी शादी कर लो भाई.
यह भी पढ़ें: 'केरल-पंजाब की हमारी दोस्ती में सब FIRE ही है', संजू सैसमन ने सुनाया अभिषेक संग ओपनिंग का किस्सा

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









