
RCB फैन्स के लिए खुशखबरी! चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे IPL मैच, कर्नाटक सरकार से मिली हरी झंडी
AajTak
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को होगा, जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम्स आमने-सामने होंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन आईपीएल का खिताब जीता था.
कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला सोमवार (16 मार्च) को विधान सौध में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और DNA नेटवर्क्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.
बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम में सुरक्षा और संचालन से जुड़े इंतजामों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में स्टेडियम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों के पालन की जानकारी दी गई. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद जी. परमेश्वर ने आधिकारिक रूप से IPL मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी.
यह भी पढ़ें: बैसाखी के सहारे अवॉर्ड लेने पहुंचा टीम इंडिया का ये स्टार... IPL 2026 में भाग लेना मुश्किल, VIDEO
इस मंजूरी के बाद केएससीए ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से यह फैसला संभव हो पाया. एसोसिएशन ने एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन जी. एम. महेश्वर राव का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने स्टेडियम की तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की.
इसके अलावा एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य सचिव श्रीमंत कुमार सिंह की भी सराहना की गई, जिन्होंने सुरक्षा, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केएससीए ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का भी अहम सहयोग मिला, जिन्होंने पहले राज्य कैबिनेट स्तर पर सिद्धांततः मंजूरी देने में मदद की थी.
केएससीए के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में एसोसिएशन ने राज्य सरकार, एक्सपर्ट कमेटी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सभी सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों को पूरा किया. इसके बाद ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच कराने की अनुमति दी गई.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









