
सूर्या की पड़ोसन थीं ये मशहूर सिंगर, बोले- पढ़ाई में 60% नहीं आए, कप्तानी में 80%
AajTak
भारतीय टी20 टीम के कप्तान Suryakumar Yadav ने एक इंटरव्यू में टीम इंडिया की शानदार जीत प्रतिशत पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पढ़ाई में वह कभी 50–60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर नहीं ला पाए, लेकिन कप्तानी में टीम 80% से ज्यादा मैच जीत रही है.
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमायर यादव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कप्तानी में उनका अंदाज बिल्कुल अलग है- शांत, मुस्कुराता हुआ और दबाव से दूर. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने टीम इंडिया की शानदार जीत प्रतिशत, कप्तानी के अपने तरीके और एक दिलचस्प किस्से के जरिए मशहूर गायिका श्रेया घोषाल से जुड़े पुराने कनेक्शन का भी जिक्र किया.
52 में 42 जीत… टी20 में भारत का दम
भारत की टी20 टीम की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक 52 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 42 में जीत हासिल की है. सिर्फ 8 मैचों में हार मिली, जबकि 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. इस तरह भारत का जीत प्रतिशत 80 फीसदी से ज्यादा बैठता है, जो टी20 जैसे अनिश्चित फॉर्मेट में बेहद प्रभावशाली माना जाता है.
पढ़ाई से की मजेदार तुलना
इस शानदार रिकॉर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में अपनी पढ़ाई को याद किया.
उन्होंने पीटीआई से इंटरव्यू में कहा, 'स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के जरिए मैं जिस प्रतिशत को हासिल करने की कोशिश करता था, वह अब जाकर क्रिकेट में मिल रहा है. वहां मैं 50–60 प्रतिशत से आगे नहीं जा पाया, लेकिन यहां यह सुनकर अच्छा लगता है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








