
एक मटके से कम नहीं पीते... कुलदीप की शादी में चहल के इस VIDEO से मची हलचल
AajTak
कुलदीप यादव की शादी में उनके दोस्त युजवेंद्र चहल भी शरीक हुए. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी एक समय मैदान पर विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया करती थी. अब चहल और कुलदीप काफी सालों से एक साथ खेलते नजर नहीं आए हैं.
भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी वंशिका चड्ढा से हुई है. ये शादी 14 मार्च (शनिवार) को उत्तराखंड के मसूरी में हुई, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स भी शामिल हुए. दो दिनों तक चले वेडिंग फंक्शन ने सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरीं.
कुलदीप यादव की शादी में सूफी संगीत की महफिल सजी, जहां मशहूर गायक बिस्मिल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से माहौल को यादगार बना दिया. इस संगीत समारोह में बिस्मिल ने अपने सूफी गीतों से समां बांधा. उनकी सुरीली आवाज़ और लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे समारोह को एक जादुई संगीतमय माहौल में बदल दिया.
बिस्मिल ने इस दौरान कुलदीप यादव और उनके क्रिकेटर दोस्तों के लिए अपनी फेमस शायरी 'एक मटके से कम नहीं पीते...' भी पेश किया. इस शायरी को सुनकर लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल काफी जोश में नजर आए और सुर में सुर मिलाते दिखे. चहल के अलावा कुलदीप और सुरेश रैना भी इस दौरान झूमते दिखे.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का पिछले साल मार्च में तलाक हो गया था. 20 मार्च 2025 को युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर फैसला मुंबई के बांद्रा हाईकोर्ट में आया था. लंबे समय तक डेटिंग के बाद चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी. चहल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.
देखा जाए तो युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. चहल ने भारतीय टीम के लिए अब तक 72 ओडीआई और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 27.13 की औसत से 121 विकेट झटके. जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 25.09 की औसत से 96 विकेट दर्ज हैं

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









