
Virat Kohli Six: विराट कोहली के उन दो शॉट की कहानी, जो ‘बिकाऊ’ बने और इतिहास में दर्ज हो गए
AajTak
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली है, जो हमेशा याद रखी जाएगी. 82 रनों की पारी में कई कमाल के शॉट आए, लेकिन पारी के 19वें ओवर में हारिस रऊफ की बॉल पर उन्होंने दो सिक्स ऐसे मारे जो हैरानी भरे थे.
क्रिकेट की दुनिया के किंग विराट कोहली ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर जो पारी खेली वो हमेशा याद रखी जाएगी. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, सुपर-12 की स्टेज और पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला. इस कहानी में सबकुछ था, यहां भारत ने 160 रनों के लक्ष्य को आखिरी बॉल पर हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. विराट कोहली की 53 बॉल पर 82 रनों की पारी में कई शानदार पल देखने को मिले, लेकिन विराट ने मैच के अहम पल पर दो शॉट ऐसे लगाए जो इतिहास में दर्ज हो गए. पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ की बॉल पर मारे गए लगातार दो छक्कों ने मैच का रुख बदल दिया, यहां से भारत के लिए जीत आसान हो गई थी.
क्लिक करें: 'मुझमें सारा ब्रह्माण्ड देख…', विराट कोहली ने बता दिया क्रिकेट वर्ल्ड में सिर्फ एक ही किंग है! मैच की ऐतिहासिक जीत अपनी जगह है, लेकिन विराट कोहली के ये दो शॉट अपनी जगह हैं जो खुद में एक किस्सा हैं. साल 2003 में सचिन तेंदुलकर ने जब पाकिस्तान के शोएब अख्तर को वो सिक्स मारा था, जिसकी यादें हर किसी के जेहन में ताज़ा हैं. साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने वानखेड़े में जब छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड कप जिताया था, वो शॉट हर किसी को याद है.
A Virat Kohli special with 90,293 in attendance 🤩 An unforgettable cricket game, an unforgettable innings 📽#T20WorldCuphttps://t.co/VeRN50yB61
विराट कोहली के ये दो सिक्स उसी कैटेगरी में आ गए हैं. इसकी वजह मैच के हालात और शॉट खेलने के तरीके हैं. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 12 बॉल में 31 रनों की जरूरत थी, पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने यहां बॉलिंग की कमान संभाली. शुरुआती चार बॉल में हारिस ने सिर्फ 3 ही रन दिए, ऐसे में 8 बॉल में 28 रनों की जरूरत थी, अगली दो बॉल पर विराट कोहली ने जो किया वो इतिहास है. 18.5 बॉल: हारिस रउफ की इस बॉल पर विराट कोहली ने जो शॉट खेला, शायद उनके टी-20 करियर का सबसे बेहतरीन शॉट था. लेंथ बॉल जो सीधा विराट कोहली के सामने आई, वहां उन्होंने बल्ले से पंच किया और सीधे बल्ले से शॉट को बॉलर के सिर के ऊपर से ही बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. यह शॉट इसलिए खास है क्योंकि यहां कोहली ने अपनी बॉडी से पूरा वेट शॉट पर ट्रांसफर नहीं किया, बल्कि हाथ से ही इतनी जान लगा दी कि शॉट सीधा बाउंड्री के पार चला गया.18.6 बॉल: हारिस रउफ ने अगली बॉल थोड़ी फुल डाली, विराट ने यहां कमाल किया हल्का-सा ऑफ की ओर जाते हुए बॉल को लेग स्टम्प की ओर फ्लिक कर दिया. फाइन लेग की पास से होती हुई बॉल सीधा बाउंड्री के पार चली गई. लगातार दो बॉल पर दो सिक्स ने पूरा गेम बदल दिया था.
भारत को अब 6 बॉल पर 16 रनों की जरूरत थी. टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को हासिल किया और आखिरी बॉल पर रविचंद्रन अश्विन ने सिंगल लेते ही भारत को जीत दिला दी. विराट कोहली के ये दो सिक्स इसलिए भी खास हो गए, क्योंकि अब ये दोनों बिकाऊ सिक्स हैं. दरअसल, इस साल आईसीसी ने ऐसी सुविधा की है जिससे फैन्स अपने फेवरेट पल को डिजिटल कलेक्शन के रूप में तब्दील कर सकेंगे और हासिल कर सकेंगे. विराट कोहली के इन दो सिक्स को ऑक्शन के लिए रखा जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










