
'नारद मुनि और मंथरा का मिला जुला रूप हैं संजय राउत', जयचंद वाले बयान पर निशिकांत दुबे का पलटवार
AajTak
बीएमसी चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स को मिली शिकस्त के लिए संजय राउत में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराया था. इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संजय राउत को नारद मुनि और मंथरा का मिला जुला रूप बताया है, जबकि संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को जयचंद करार दिया था.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संजय राउत के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने बीएमसी चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स की हार के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराया था. दरअसल, ठाकरे परिवार का गढ़ मानी जाने वाली BMC चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है. बीएमसी चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी और शिंदे सेना ने 118 सीटों पर जीत हासिल की है जो बहुमत के आंकड़े से 4 ज्यादा हैं.
'अगर शिंदे जयचंद नहीं बनते तो...' वहीं, बीएमसी के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और महायुति के सहयोगी एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना का जयचंद नहीं बनते तो मुंबई में बीजेपी का मेयर कभी नहीं बनता! उन्होंने कहा कि मराठी जनता शिंदे को जयचंद के तौर पर याद रखेगी. राउत के पोस्ट में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे को भी टैग किया गया था.
क्या बोले निशिकांत दुबे राउत के इसी बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता निशिकांत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, नारद मुनि तथा मंथरा का मिला जुला रूप ही संजय राउत हैं.
क्या है विवाद
बता दें कि संजय राउत और एकनाथ शिंदे के बीच ये विवाद 2022 से जुडा है, जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से बगावत की और भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी. शिंदे के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को उद्धव गुट ने गद्दारी करार दिया था और जयचंद का जिक्र ऐतिहासिक संदर्भ में किया जाता है, जहां उन्हें पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ मोहम्मद गोरी से हाथ मिलाने वाले गद्दार के रूप में याद किया जाता है.
बीजेपी ने जीतीं 89 सीटें आपको बता दें कि मुंबई के सभी 227 वार्डों के चुनाव परिणाम आधी रात के आसपास घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं. वहीं, वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें मिली हैं, AIMIM को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी (एसपी) को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







