
Virat Kohli Fined, IPL 2024: विराट कोहली को अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी... गुस्से की मिली ये सजा
AajTak
IPL में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी बॉल पर एक रन से हराया. मगर इसी मुकाबले में विराट कोहली ने आउट होने के बाद अपना आपा खो दिया था. अब इस मामले में कोहली को एक तगड़ी सजा मिली है. उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है.
Virat Kohli Fined, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार (21 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें केकेआर ने आखिरी बॉल पर एक रन से जीत दर्ज की. मगर इसी मुकाबले में विराट कोहली ने आउट होने के बाद अपना आपा खो दिया था.
अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कोहली को एक तगड़ी सजा दी है. उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है. दरअसल, कोहली को BCCI ने आचार सहिंता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें ये सजा दी गई है.
राणा की बीमर पर आउट हुए कोहली तो आपा खोया
बता दें कि मुकाबले में कोलकाता टीम ने RCB को 223 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में बेंगलुरु टीम ने तेज शुरुआत की. कोहली ने 7 बॉल पर 18 रन जड़ दिए थे.
तभी तीसरे ओवर की पहली बॉल हर्षित राणा ने कमर से ऊपर (बीमर) डाली, जिस पर कोहली ऑन साइड में शॉट मारना चाह रहे थे, लेकिन गेंदबाज हर्षित के हाथों ही कैच आउट हुए.
कोहली ने बैट जमीन पर पटका, डस्टबिन पर मुक्का मारा

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











