
Vinod kambli Interview: सचिन, शराब, पार्टी और बीमारी... विनोद कांबली ने हर विवाद पर की खुलकर बात, जानें 10 खास बातें
AajTak
Vinod kambli Interview: विनोद कांबली का एक इंटरव्यू चर्चा में है. इसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर, पत्नी एंड्रिया कांबली पर खुलकर बात की. वहीं उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान खुद की बीमारियों पर भी खुलकर बात की. यह इंटरव्यू उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिया. आइए आपको बताते हैं इस इंटरव्यू की 10 खास बातें...
Vinod kambli Latest Interview: भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली हाल ही में तब चर्चा में आए जब वह अपने कोच रमाकांत आचरेकर से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान वह सचिन तेंदुलकर से भी मिले और एक गाना (सिर जो तेरा चकराए... ) भी गुनगुननाया था. यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ था.
इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए. सचिन-कांबली की मुलाकात के वीडियो से कई तरह के मतलब निकाले गए. वहीं कांबली ने जिस तरह गाना गुनगुनाया उसे लोगों को यह लगा कि वह शायद ठीक नहीं हैं. विनोद कांबली की हालत खराब दिखी थी, वह बात करते हुए भी दिक्कत में लग रहे थे.
अब विनोद कांबली ने हाल में हुई सचिन संग मुलाकात, रमाकांत आचरेकर संग सबंध, पत्नी एंड्रिया कांबली पर बात की. उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान खुद की बीमारियों पर भी चर्चा की. कांबली ने इटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया. लेकिन वह चली नहीं. उन्होंने कहा कि फिल्में भी बायचांस कर ली, उन्हें गाना सुनना बेहद पसंद था. कांबली ने अपना फेवरेट एक्टर - दिलीप कुमार को बताया, जिन्हें उन्होंने नजदीक से देखा था.
विनोद कांबली ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बेबाकी से कई बातों को जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े 10 से ज्यादा अहम बिंदुओं पर बात की. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है. हाल ही में हुए रमाकांत आचरेकर स्मारक अनावरण समारोह में गाना गाने की बात पर कांबली बोले- वो गाना (सिर जो तेरा चकराए...) सर (रमाकांत आचरेकर) का फेवरेट सॉन्ग था.
जब विनोद कांबली ने कोच रमाकांत आचरेकर को यादकर गाया गुनगुनाया (सिर जो तेरा चकराए... ) गाना, हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि यह गाना रमाकांत आचरेकर सर का फेवरेट था. #Vinodkambli pic.twitter.com/4yfsHV3qpR
1: मेरी बीवी बहुत ख्याल रखती है अपने जमाने के शानदार क्रिकेटर रहे विनोद कांबली ने इस इंटरव्यू के दौरान पत्नी एंड्रिया कांबली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- मेरी बीवी बहुत ख्याल रखती है. पत्नी ने उनको तीन हॉस्पिटल में दिखाया. इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी की उस बात को याद करते हुए कहा, जिसमें एंड्रिया ने कहा था- 'तेरे को फिट होकर आना है...' वैसा ही आया मैं. कांबली ने कहा कि उनसे हाल में अजय जडेजा मिलने आए थे. जडेजा जब मिलने आए तो मुझे बहुत अच्छा लगा. मेरे दोस्त मिलने आ रहे हैं. ऐसी बीवी पाना मुश्किल है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











