
Vidur Niti: कर्ज में डूब जाता है ऐसा राज्य, जानें क्या कहती है विदुर नीति
AajTak
विदुर नीति Suvichar: महात्मा विदुर की नीतियां (Vidur Niti) धर्म परक होने के साथ राज्य के लिए बहुत ही उपयोगी थी और आज भी प्रासंगिक है. विदुर की नीतियां जीवन को ठीक प्रकार से जीने में सहायक सिद्ध होती रही हैं, यही कारण है कि आज भी इनका महत्व कम नहीं हुआ.
महाभारत कालीन कौरवों के महाआमात्य महात्मा विदुर को धर्म और राजनीति का महाज्ञानी माना जाता है. महाभारत (Mahabharat) के युद्ध के दौरान और उससे पहले उन्होंने धृतराष्ट्र को अपनी नीतियां बताईं. उनकी नीति (Vidur Niti) धर्म परक होने के साथ राज्य के लिए बहुत ही उपयोगी थी और आज भी प्रासंगिक है. विदुर की नीतियां जीवन को ठीक प्रकार से जीने में सहायक सिद्ध होती रही हैं, यही कारण है कि आज भी इनका महत्व कम नहीं हुआ. अपने नीति शास्त्र में उन्होंने बताया कि राज्य को चलाने के लिए किन चीजों में संतुलन होना अत्यंत आवश्यक है. आइए जानते हैं इनके बारे में.... यः प्रमाणं न जानाति स्थानेवृद्धौ तथा क्षये। कोशे जनपदे दण्डे न स राज्ये वतिष्ठते।। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में कहा है कि किसी भी राज्य की स्थिरता के लिए आर्थिक और धर्म के बीच उचित समन्वय व तालमेल होना चाहिए. वास्तव में आज भी राज्य बिना आर्थिक सुदृढ़ता के नहीं चल सकता है. लेकिन उस वित्तीय संतुलन के साथ सरकार को जन उपयोगी कार्यों में भी सतत खर्च करना पड़ता है. राजकोष और उससे जन कल्याणकारी निवेश से ही राज्य चल सकता है. दोनों के बीच संतुलन जरूरी है अन्यथा राज्य कर्ज में डूब जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










