
Vidur Niti: ऐसे लोगों को तुरंत बता दें उनकी गलती, पाएंगे सम्मान
AajTak
Vidur Niti in Hindi: महाभारत के युद्ध में पांडवों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीकृष्ण के साथ विदुर की नीतियां भी शामिल थीं. उनकी बातों को महाभारत काल में काफी आदर के साथ देखा जाता था. पितामह भीष्म भी विदुर से सलाह लिया करते थे.
Vidur Niti in Hindi: विदुर अपनी दूरदर्शिता के कारण समय से पहले ही परेशानियों को भांप लेते थे. उन्होंने पहले ही धृतराष्ट्र को चेता दिया था कि युद्ध का अंत बेहद बुरा होगा. कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध में पांडवों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीकृष्ण के साथ विदुर की नीतियां भी शामिल थीं. उनकी बातों को महाभारत काल में काफी आदर के साथ देखा जाता था. पितामह भीष्म भी विदुर से सलाह लिया करते थे. विदुर ने लोगों की मदद करने के बारे में कुछ खास बातें भी बताई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... शुभं वा यदि वा पापं द्वेष्यं वा यदि वा प्रियम् | अपृष्टस्तस्य तद् ब्रूयाद् तस्य नेच्छेत् पराभवम् || विदुर नीति के इस श्लोक में महात्मा विदुर कहते हैं कि यदि आपकी कोई संतान है या आपका कोई स्नेही व्यक्ति हो जिसका आप भला चाहते हों तो उसे उसके हित की और अहित की सभी बातें बता देनी चाहिए. इन बातों को बताने में कोई देर नहीं करनी चाहिए और न ही उसके पूछने की ही प्रतीक्षा करनी चाहिए. उसके बाद वह व्यक्ति चाहे जो निर्णय ले उस पर छोड़ देना चाहिए. ऐसा करने से आपके मन में यह संतोष रहेगा कि आपने सारी उचित और अनुचित बातें तथा कार्य को करने के कारण और उसके अच्छे या बुरे परिणाम को बता दिया है. अब वह व्यक्ति अपना भला या बुरा देखते हुए अपना निर्णय ले सकता है. ऐसा करने से दो लाभ होंगे, पहला यह कि आपको अपराध बोध नहीं होगा कि सब कुछ जानते हुए भी आपने सचेत नहीं किया. वहीं, वह व्यक्ति भी भविष्य में यह शिकायत नहीं कर सकता कि आप तो मेरे शुभचिंतक थे फिर मुझे क्यों नहीं आगाह किया.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












