
Basant Panchami 2026 Grah Gochar: बसंत पंचमी पर होगा बुध-चंद्र का गोचर! इन 3 राशियों की बदल जाएगी तकदीर
AajTak
Basant Panchami 2026 Grah Gochar: 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के दिन बुध ग्रह श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा. ज्योतिषियों के अनुसार, बसंत पंचमी पर ग्रहों की यह चाल कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Basant Panchami 2026 Grah Gochar: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष स्थान है. इस दिन को विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन की गई पूजा से सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है, पढ़ाई में मन लगता है और जीवन में सकारात्मकता आती है. यही वजह है कि इस दिन बच्चों से पढ़ाई की शुरुआत कराई जाती है और जरूरतमंदों को दान-पुण्य करने की परंपरा भी है. द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को पड़ेगी और इस दिन ग्रहों की चाल भी खास रहने वाली है.
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को दो बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. बुध ग्रह श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे. इन बदलावों का असर कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस बसंत पंचमी पर विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. आप हर चुनौती का डटकर सामना करने में सक्षम रहेंगे. कामकाज से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने की उम्मीद बन सकती है. निजी रिश्तों में अचानक आए बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे. साथ ही किसी खास व्यक्ति से खुलकर बात करने का अवसर भी मिल सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के जीवन में बसंत पंचमी से स्थिरता आएगी. लक्ष्यों पर ज्यादा फोकस रहेगा. किसी पुराने मित्र से बातचीत या सहयोग मिलने से मानसिक उलझन दूर हो सकती है. इस दौरान अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना भी बन रही है. यह समय भावनात्मक संतुलन और सही दिशा में आगे बढ़ने का है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










