
Video Call पर दिखना है अच्छा? इन टिप्स का रखें ध्यान, हर कोई होगा इम्प्रेस
AajTak
कोरोना काल में बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं, जबकि बच्चों की पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही हैं. ऐसे में कैमरे पर अच्छा दिखना कौन नहीं चाहेगा. अच्छा बैकग्राउंड और बेहतर लाइट कैमरे पर खुद को बेहतर रिप्रजेंट करने की प्राइमरी जरूरतों में शामिल हैं.
कोरोना काल में बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं, जबकि बच्चों की पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही हैं. ऐसे में कैमरे पर अच्छा दिखना कौन नहीं चाहेगा. अच्छा बैकग्राउंड और बेहतर लाइट कैमरे पर खुद को बेहतर रिप्रजेंट करने की प्राइमरी जरूरतों में शामिल हैं. हालांकि, महामारी के दौरान बहुत से लोगों ने अपने बैकग्राउंड पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और कम रोशनी वाली जगहों से ही वीडियो कॉल (Video Call) पर जुड़ गए. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप वीडियो कॉल्स पर अच्छे दिखेंगे.
वीडियो कॉल (Video Call) के दौरान लाइट का पूरा ध्यान रखें. आपके फेस पर लाइट पड़नी चाहिए, जिससे दूसरे तरफ बैठे लोगों का ध्यान आप पर रहे. इसके लिए आपको ऐसी जगह बैठना होगा, जहां से आपके फेस पर लाइट आती हो. वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि लाइट आपके पीछे से ना आए. ऐसा होता है तो कैमरे पर आपका फेस अच्छा नहीं दिखेगा. अगर आप चश्मा पहने हैं, तो कंप्यूटर स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम रखें, जिससे स्क्रीन का रिफ्लेक्शन आपके चश्मे पर ना दिखे.
वीडियो कॉल के दौरान कैमरे को अपनी आखों के लेवल पर रखें. ज्यादातर टेबल की ऊंचाई फेस से नीचे होती है. इस स्थिति में आप कुछ किताबों का इस्तेमाल कर उसे अपने चेहरे के बराबर ला सकते हैं. दरअसल, जब कैमरा आपके फेस से नीचे होगा, तो लोगों को आपका चेहरा प्रभावी नहीं लगेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










