
Vande Bharat Express: जून के अंत तक सभी राज्यों में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव दिया अपडेट
AajTak
देश में वंदे भारत का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. अब रेल मंत्री ने कहा है कि जून के आखिर तक देश के सभी राज्यों को वंदे भारत के नेटवर्क से जोड़ दिया जाअएगा. बता दें, कल पीएम मोदी ने ओडिशा को पहली वंदे भारत की सौगात दी. आइए जानते हैं क्या बोले रेल मंत्री.
भारतीय रेलवे लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस के नेटवर्क को बढ़ाने का कार्य कर रहा है. इसी कड़ी में 18 मई को पीएम नरेंद्र मोदी ने हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान प्रभु श्री जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे और वहां मत्था टेका.
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोदय का विकास हो रहा है. वहीं, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत के नेटवर्क के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जून के अंत तक भारत के सभी राज्यों को वंदे भारत की सेवा से जोड़ दिया जाएगा. रेल मंत्री ने आगे कहा कि ओडिशा रेल एक स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही देश में वंदे मेट्रो भी चालू होगी और उड़ीसा में भी जो क्लस्टर 100 किलोमीटर के अंदर के हैं, उनमें क्लस्टर बसों को चलाया जाएगा. राउरकेला जो बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल हब है, संबलपुर झाड़सुगुड़ा आदि में भी जल्दी ही वंदे मेट्रो की सेवा चालू होगी.
पूर्वोदय का विकास हो रहा वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोदय का सपना देखा है. उन्होंने आगे कहा कि वंदे भारत बंगाल से ओडिसा के बीच चालू हो गई है. इसी महीने या अगले महीने असम में वंदे भारत की सेवा चालू हो जाएगी. यह ट्रेन नहीं भारत की पहचान है. उन्होंने कहा कि भारत के कामगार और भारत के इंजीनियरों के द्वारा बनाई गई यह ट्रेन भारत की उपलब्धि है.
20 मई से होगा नियमित संचालन हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली ये दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी. बता दें कि बंगाल में पुरी, भगवान जगन्नाथ का निवास है और विशेष रूप से कोलकाता और इसके आसपास के पर्यटकों के लिए एक तीर्थ स्थान है. अधिकारी ने कहा कि गाड़ी संख्या 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










